Public App Logo
#सीएम योगी ने शुरू की नई राशन प्रणाली, कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये हुआ #प्रयागराज, बारा। प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था अब और पारदर्शी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर नई राशन वितरण प्रणाली का शुभारंभ किया। बारा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. वाचस्पति रहे। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश के 78 हजार से अधिक कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। नई डिजिटल प्रणाली से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लाभार्थियों को समय से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिलेगा। विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि सरकार तकनीक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर बना रही है। लाभांश बढ़ने से कोटेदारों में खुशी है। कार्यक्रम में एसडीएम शिखा शंखवार, तहसीलदार अनिल पाठक, आपूर्ति निरीक्षक विकास सोनकर सहित बड़ी संख्या में कोटेदार और अधिकारी मौजूद रहे। #CMYogiAdityanath - Allahabad News