चौपारण: शिक्षाके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौपारण प्रखंड के 12 शिक्षक हुए सम्मानित ,बॉम्बे बाजार में हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन चौपारण प्रखंड इकाई की ओर से चौपारण प्रखंड स्थित बॉम्बे बाजार के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन अध्यक्ष प्रमोद सोनी ने किया।वही बतौर मुख्य अतिथि मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश महासचिव नवीन सिंह, बरही अनुमंडल अध्यक्ष कमल शंकर पंडित चौपारण प्रखंड प्रमोद सोनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।