गुड़ामालानी: राज्यमंत्री के के विश्नोई ने लुणवा जागीर का दौरा किया, आयोजित भागवत कथा में की शिरकत
राज्यमंत्री के के विश्नोई ने लुणवा जागीर का दौरा किया। राज्यमंत्री के के विश्नोई ने बुधवार शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लुणवा जागीर में असहाय प्राणियों के सहयोगार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित की।इस दौरान कथा वाचिका परम पूज्य साध्वी सूरज बाईसा जी द्वारा श्रद्धा, भक्ति और सेवा से ओतप्रोत श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की।