डेरापुर: कलेनापुर गांव में समझौते के दबाव में युवक पर किया हमला, डेरापुर थाने में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
डेरापुर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में हत्या से जुड़े मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को परिजनों ने बचाया, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता राजरानी पत्नी भगवान दीन के अनुसार 19 मार्च 2026 की शाम उनका बेटा अरविंद कुमार गांव के पास नहर किनारे गाय चरा रहा था। आरोप है