बिदुपुर: अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में बिहार के पहले ISTE कन्वेंशन का शुभारंभ
चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में बिहार के पहले दो दिवसीय इंडियन सोसायटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) कन्वेंशन का शुभारंभ बीईयू के कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें कुल सचिव डॉ. प्रदीप कुमार, MIT मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार सम