मिर्ज़ापुर: गोपालपुर राजापुर ग्राम सभा में लाइनमैन ने बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली के पोल पर चढ़कर काम किया, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर राजापुर गांव में बिजली विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें एक लाइनमैन बिना किसी सुरक्षा उपकरण वह बिना सीढ़ी का उपयोग किए बिजली के पोल पर चढ़ कर काम कर रहा है। अगर इसके साथ कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदार कौन होगा।