हाथरस: धान की फसल में पानी लगाते समय एक व्यक्ति के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया
जनपद हाथरस के गांव धुबई में धान की फसल में पानी लगाते समय एक व्यक्ति जरीफ के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। व्यक्ति ने बताया वह धान की खेत में पानी लग रहा था।