गोपालगंज: शिवकटही गांव में युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, सात लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकटही गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घायल युवक ने गांव के ही सात लोगों पर मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विजयी