गुना नगर: गुना बायपास हनुमान टेकरी ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
गुना कैंट थाना के नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास के हनुमान टेकरी ओवर ब्रिज पर 16 जून शाम को भोपाल तरफ से आ रही कार और हनुमान टेकरी की ओर से हाईवे पर चढ़ रहे अज्ञात बाइक सवार की भीषण एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को थाने ले गई। मृतक अज्ञात बाइक चालक का शव जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।