चूरू: चूरू में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार समेत 3 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Jul 4, 2026 चूरू। सदर थाना क्षेत्र में रामसरा रोड पर शुक्रवार देर रात बोलेरो की टक्कर से 3 लोग घायल हो गए। वार्ड 38 निवासी ओमप्रकाश सैनी (35) और उनके होटल कर्मी मुकेश शर्मा (40) बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पैदल चल रहे कुंभाराम मेघवाल से टक्कर हो गई ।