मैनपुरी: सपा कार्यालय पर दूसरे दिन पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिए कई बड़े बयान
शुक्रवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीबीआई के द्वारा दिए गए दूसरे नोटिस पर कहा कि यह नोटिस सभी नेताओं पर आ रहे हैं। क्योंकि भाजपा चुनाव में घबराई हुई है। भाजपा की लिस्ट जारी होने को लेकर कहा कि सभी पार्टी के लोग अपनी-अपनी लिस्ट जारी कर रहे हैं।