गरखा: वाहन चेकिंग में युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन गोलियां बरामद
Garkha, Saran | May 14, 2026 गरखा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कमालपुर सड़क पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान रवि किशन शर्मा जो उमेश शर्मा का पुत्र तथा गरखा थाना क्षेत्र के बभनैया गांव का निवासी बताया गया है। जिसके पास से एक कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया।