सवायजपुर: पाली के रामलीला मेले से साधु की बाइक हुई चोरी, मेला पुलिस चौकी न होने से चोर हुए बेखौफ
पाली कस्बे में रामलीला मेला देखने आए एक साधु की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित साधु की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। मेले से दो साइकिलें भी चोरी हो चुकी हैं। इस बार मेले में मेला पुलिस चौकी नहीं बनाई गई है, जिससे चोरी की वारदात हो रही हैं।