जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नो पार्किंग और ट्रिपल राइडिंग जैसे विभिन्न मामलों में कुल 7 लाख 71 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसपी अपराजित लोहान ने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की।