इगलास: थाना गोरई क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 19, 2026 इगलास : थाना गोरई क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि 15 अप्रैल को वह अपने परिजन के साथ दादी की देखभाल में लगे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही हरेंद्र शर्मा मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया। उसने पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर खींचतान करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया।