दतिया नगर: यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने हेतु समझाइश अभियान चलाया गया
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा राजगढ़ चौराहा से भैरव मंदिर तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों को समझाइश दी गई।इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।