रामगढ़: मुबारिकपुर में गर्म तेल की कड़ाई में गिरने से मासूम गंभीर रूप से झुलसा, अलवर रेफर
Ramgarh, Alwar | Jul 3, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मुबारिकपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खेल रहा एक मासूम बच्चा गर्म तेल से भरी कड़ाई में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए नौगांवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया ।