चंदिया: स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल: लाखों के शौचालय पर ताले लटके, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
Chandia, Umaria | Apr 22, 2026 करकेली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवरा का है, जहां शौचालय निर्माण के बाद आज तक ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल सका है। स्थिति यह है कि शौचालय पर ताला लटका हुआ है और ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। ऐसा सिर्फ देवरा गांव में ही नहीं, बल्कि जिले की कई ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय शोपीस बनकर रह गए हैं। लोग खुले में जा रहे शौच।