बिलासपुर: नेहरू नगर के बिजली ऑफिस में घंटों बिजली गुल, अंधेरे में काम करता स्टाफ, वीडियो हुआ वायरल और की गई आलोचना
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे बिजली ऑफिस नेहरू नगर में बिजली गोल हो जाने के बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। बिजली ऑफिस में घंटों बिजली गुल, अंधेरे में काम करता स्टाफ, वीडियो हुआ वायरल,बिलासपुर के बिजली कार्यालय में घंटों बिजली गुल रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्मचारी टॉर्च की रोशनी में काम करते दिखे, जबकि उपभोक्ता परेशानी में भटकते रहे।