उरई: एट थाना पुलिस ने व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में 3 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
Orai, Jalaun | Apr 10, 2024 एट थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते 3 लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीनों से उसे जान से मारने की धमकी भी दी। व्यक्ति की तहरीर पर एट थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।