उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने युवक को मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 10 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Orai, Jalaun | Apr 10, 2024 उरई पुलिस ने युवक को मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल एक युवक ने पुलिस को बताया कि गणेश धाम के पास विवाद हो जाने के बाद 10 लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी भी दी।