कामडारा: कामडारा थाना को मिले नए थाना प्रभारी, आशीष केसरी ने संभाला पदभार
Kamdara, Gumla | Jul 5, 2026 कामडारा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में आशीष केसरी ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी आशीष केसरी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।