हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के साथ अम्बाला छावनी सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर रेस्लर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने मुलाकात करते हुए प्रातः चाय की चुस्कियां ली। गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से टी-प्वाइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ सांझा की।