अम्बाला कैंटोनमेंट: अंबाला कैंट बस डिपो से रवाना हुई अयोध्या के लिए बस, यात्रियों ने उठाया लाभ
अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तो का तांता लगा हुआ है, देश के कोने कोने से भक्त राम लला के दर्शन करने के लिए जा रहे है श्रद्धालुओं की भारी डिमांड को देखते हुए आज से हरियाणा बस डिपो द्वारा पंचकुला से बस शुरू की गई जो आज 1 बजे अंबाला कैंट पहुंची, यहां श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।