जांजगीर: हसदेव नदी बचाने की गुहार, अवैध रेत उत्खनन से पीथमपुर के ग्रामीण परेशान
जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि रेत माफिया मशीनों के जरिए नदी से धड़ल्ले से उत्खनन कर रहे हैं, जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। ग्राम पीथमपुर सहित कई क्षेत्रों में अवैध भंडारण और परिवहन जारी है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने