जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार शाम थाना बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 3.406 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर कमलेश सोनकर निवासी देढ़ावल तथा रामभरोस गुप्ता उर्फ पदानु खंडवारी का निवासी हैं।