रायगढ़: रायगढ़ में कक्षा 10 व 12 के टॉपर्स से मिले प्रभारी कलेक्टर व एसएसपी, गुलदस्ता भेंटकर दी बधाई
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में रायगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। जिले से कुल 8 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।