तावडू: नूंह के तावडू क्षेत्र में प्रशासन ने 14 अनधिकृत डीपीसी और सड़कों को तुरंत ध्वस्त किया
Taoru, Nuh | Sep 29, 2026 29 सितंबर को नूंह जिले के तावडू और गुड़़ी क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ डिमोलिशन अभियान चलाया। करीब 6 एकड़ में बनी 14 डीपीसी और मिट्टी की सड़कें तोड़ी गईं। गुड़़ी गांव में एक निर्माणाधीन भवन भी गिरा। डीटीपी बिनेश कुमार मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई।