गिरिडीह: सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, छात्रा की बिगड़ी हालत, परिजनों का हंगामा, जांच के निर्देश
सदर अस्पताल में लापरवाही के कारण अस्पताल में इलाज़रत एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और इसके बाद बुधवार को करीब 1 बजे परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया।दरअसल शहर के अरगाघाट रोड निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री नम्रता अखोरी की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसकी माँ आभा देवी उसे लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गई।