बहराइच: मरीमाता मंदिर के पास बाइक सवार पर फायरिंग मामले में खुलासे के लिए सीओ सिटी ने लगाई चार पुलिस टीमें
रविवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत गोलवाघाट पर गोली लगने से एक युवक के घायल होने के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त तहरीर सूचना के आधार पर नामज़द अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।