भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 2:30 बजे किया गया। इस दौरान किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 9 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को प्रेषित किया गया। जिसमें मुख्य मांग थी की बकाया गन्ना भुगतान तुरंत कराया जाए।