आरा: भोजपुर में डीजे लदी अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दूल्हे के पिता व दोस्त को रौंदा, दोस्त की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 26, 2024 जिले के शहर थाना क्षेत्र के ईनुरूखी गांव में शुक्रवार की सुबह डीजे लदी अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दूल्हे के पिता व दोस्त को रौंद दिया। हादसे में घायल दूल्हे के दोस्त ने आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दूल्हे के पिता को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।