बहराइच: दुर्गापुरवा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुरवा में तेज रफ्तार वाहन ने सौम्या को टक्कर मार दी। इस हादसे में सौम्या बुरी तरह घायल हो गई। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।