पिछोर: पिछोर नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विधायक प्रीतम सिंह लोधी भी शामिल हुए
पिछोर नगर में आज मंगलवार सुबह लगभग 11:00 बजे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जहाँ सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी शामिल हुए।बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।