बाराबंकी में रसौली, सुरसंडा और पहली पार गांवों को बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क इन दिनों स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढे हल्की बारिश में तालाब का रूप ले लेते हैं, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।