ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में पहली बार 24 तीर्थंकर पंचकल्याणक महोत्सव, शहर में छाया धार्मिक उल्लास
ग्वालियर में धार्मिक गौरव का ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। आचार्य श्री सुबल सागर महाराज के पावन सानिध्य में पहली बार शहर में 24 तीर्थंकर पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दिव्य अनुष्ठानों और भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे।