करगहर: जन सुराज पार्टी ने करगहर में बिहार बदलाव केंद्र पर कैंप लगाकर बनाया परिवार लाभ कार्ड, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
करगहर में जनसुराज पार्टी का पंचायत अध्यक्ष अखिलेश पांडे के नेतृत्व में परिवार लाभ कार्ड कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया़ इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली और ज्यादा संख्या में लोगों ने अपना परिवार लाभ कार्ड बनवाया . पूरे बिहार में जन सुराज पार्टी ने अभियान चलाया है. जो हर घर ₹20000 लाभ पहुंचाने के लिए कार्ड बना रही है।