गाज़ियाबाद: कविनगर पुलिस ने दो चोरों को मुखर्जी पार्क के पास से गिरफ्तार किया, चोरी का माल बरामद
गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो अभियुक्त नवीत और अमन को मुखर्जी पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 10 किलोग्राम कॉपर वायर भी बरामद किया है। थाना अध्यक्ष कवि नगर योगेंद्र मलिक ने बताया कि बीती 7 अप्रैल को विनोद उद्योग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में चोरी हुई थी, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।