कायमगंज: नवाबगंज बाईपास मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने में कार बिजली के पोल से टकराई, घर की दीवार से भी भिड़ी
नवाबगंज बाईपास मार्ग पर देर रात साइकिल सवार को बचाने में हुंडई कार बिजली के पोल से टकराकर घर की दीवार से भिड़ गई।एयरबैग खुलने से कार सवार बाल बाल बच गए।कार सवार हिमांशु पुत्र राजीव शाक्य गांव नगला खैरबंद अपने एक साथी के साथ एक शादी समारोह से फर्रुखाबाद लौट रहे थे। दिव्यांशु के घर के बाहर बना शौचालय भी छात्राग्रस्त हो गया। दिव्यांशु ने मामले पर जानकारी दी।