बेगूसराय: बेगूसराय मुफस्सिल पुलिस राजू कुमार हत्या कांड का खुलासा 4 महीने बाद भी नहीं कर सकी है।
चर्चित राजू कुमार हत्या कांड का खुलासा मुफ्फसिल पुलिस 4 महीने बाद भी नहीं कर सकी है। 9 अप्रैल को पुलिस ने कैथमा गाछी से राजू कुमार का शव बरामद किया था। मृतक राजू मुफ्फसिल थाना के छोटी एघु का निवासी था। मृतक की पत्नी विजय लक्ष्मी देवी ने अज्ञात बदमाश पर अपने पति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की एफआईआर दर्ज कराई थी।