नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को बीईओ का मिला अतिरिक्त प्रभार,कल संभालेंगे पदभार
नावकोठी प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुश्री मेघा वर्मा को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस सिलसिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के मुताबिक उन्हें नावकोठी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त वित्तीय प्रभार के साथ प्रभार दिया गया है।