अमरोहा: अमरोहा में बिजनौर रोड पर कावड़ियों की संख्या बढ़ी, बम बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर
Amroha, Amroha | Aug 9, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा शहर में बिजनौर मार्ग पर रविवार दोपहर दो बजे कावड़ियों की संख्या बढ़ गई। हजारों की तादाद में शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर शहर से गुजर रहे है और अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे है। शहर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर कावड़ियों के आने से शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बम बम भोले के जयकारो से शहर गुंजायमान है