रविवार को शाम करीब 4:30 बजे बिजावर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को भव्य पथ संचलन निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस अवसर पर देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।