बिसवां: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला का किया औचक निरीक्षण
Biswan, Sitapur | Nov 28, 2025 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मलहम पट्टी कक्ष, भर्ती वार्ड, दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे, पैथोलॉजी, लेबर रूम व क्षय रोग कक्ष का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। प्रसुताओं को दिए जाने वाले भोजन व नाश्ते के बारे में जानकारी ली।