मुरैना नगर: ई-रिक्शा में चोरी करते पकड़े जाने पर सिकरवारी बाजार में महिला ने मां की गोद से 3 महीने के मासूम को छीनने की कोशिश की
मुरैना के जिगनी गांव निवासी सावित्री बहन नीतू के साथ बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने मुरैना आई थी। केएस चौराहे से ई-रिक्शा में बाजार जाते समय एक महिला ने उसके पर्स से एक हजार रुपए चोरी कर लिए। बाद में सिकरवारी बाजार में पहचान होने पर महिला ने पकड़े जाने से बचने के लिए सावित्री की गोद से 3 महीने के बेटे कृष को छीनने की कोशिश की,लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया।