झालरापाटन: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने किया हमला, झालावाड़ के ताल गांव में लड़के के चार परिजन हुए घायल
झालावाड़ के सुनेल क्षेत्र के ताल गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में भर्ती घायलों ने दोपहर 12 बजे बताया कि ताल गांव निवासी सत्यनारायण के पुत्र सूरज ने कुछ दिन पहले बकानी क्षेत्र की युवतीसे प्रेम विवाह किया था।