मंझनपुर: चक खोदायगंज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल; सपा नेता राज यादव ने पहुंचाया अस्पताल
चक खोदायगंज के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। करनपुर निवासी रोहित सोनकर के जीजा प्रेमचंद्र सोनकर तथा फतैयपुर निवासी कमलेश पटेल हादसे में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।