टिब्बी: टिब्बी में सट्टा कारोबार का पर्दाफाश, लाखों के हिसाब-किताब के साथ आरोपी किया गया गिरफ्तार
जिला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए टिब्बी थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सट्टा कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड सहित भारी मात्रा में सट्टे का लेखा-जोखा बरामद हुआ है।