झाझा: मारपीट और छिनतई मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी की हुई गिरफ्तारी
Jhajha, Jamui | Jul 14, 2026 मारपीट व छिनतई के पुराने मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोपहर 1:30 झाझा थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नामजद की पहचान बंटी रावत के रूप में हुई है जो कांड संख्या 282/22 में नामजद था। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया