बिहारीगंज: बिहारीगंज नगर पंचायत की बैठक में हंगामा, भुगतान और सैरात बंदोबस्ती पर विवाद
बिहारीगंज नगर पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मुख्य पार्षद नीतू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट, सड़क, जलजमाव और नाला निर्माण पर चर्चा हुई। पार्षदों ने पुराने कार्यों का हिसाब और बकाया भुगतान की मांग उठाई। वहीं सैरात बंदोबस्ती में देरी पर भी सवाल उठे। ईओ मनीला राज ने कहा कि सैरात को फ्री करना नियम के विरुद्ध है।